फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे व पत्थर, सात लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। रावली कलां गांव में रंजिश के कारण दो पक्षों में लाठी-डंडे व पत्थर चले, जिसमें दो महिला समेत सात लोग घायल हो गये। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया।
विज्ञापन


रावली कलां गांव निवासी फईम का आरोप है कि गांव निवासी एक व्यक्ति उनसे रंजिश रखता है। शुक्रवार सुबह दोनों परिवार आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व पत्थर चले। अचानक पथराव से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामला बढ़ता देख किसी ने सूचना पुलिस को दी। मारपीट में परवीन, निशा, नवाब, वहाब, वसीम, मोमीन, आस मोहम्मद घायल हो गये। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें