फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सौतेले चाचा ने नौ साल की मासूम के साथ की अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में नौ साल की बच्ची के साथ घर में घुसकर अश्लीलता करने का मामला सामने आया है। यह घटना बच्ची के सौतेले चाचा ने की है। घटना के दौरान बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे। मामले की शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बॉर्डर थानाक्षेत्र की एक कॉलोनी में पीड़ित व्यक्ति परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि परिवार में पत्नी, नौ साल की बेटी व अन्य सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून को उनकी बेटी घर पर अकेली थी। वह अपनी पत्नी के साथ बाहर गए हुए थे। उनके मकान के कमरे में कुछ दिन पूर्व किराए पर रहने उनका सौतेला भाई घर पर आया था। आरोप है कि घर में उनकी बेटी को अकेला पाकर सौतेले भाई ने उसके साथ अश्लीलता की। बेटी के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी देकर डराया। जब वह घर पहुंचे तो बेटी उन्हें घटना की जानकारी दी। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्या ने बताया कि पिता ने मामले में शिकायत दी है और उसी के आधार पर मासूम के सौतेले चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें