फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू हुआ मूल्यांकन, कॉपियों से निकले नोट

Thu, 31 Mar 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक
विज्ञापन
यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बृहस्पतिवार से शुरू हो गया। मूल्यांकन के पहले दिन ही गणित और विज्ञान की कॉपियों में 100-100 के नोट निकलने का सिलसिला शुरू हो गया। मूल्यांकन की गाइड लाइन में कॉपी में रुपये मिलने पर उसका क्या किया जाए इसका कोई दिशा-निर्देश नहीं है। ऐसे में पहले दिन से ही केंद्रों पर पार्टी शुरू हो गई।
विज्ञापन


 नाम न छापने की शर्त पर विज्ञान की कॉपी जांच रहे एक परीक्षक ने बताया कि जीव विज्ञान की कॉपी में बच्चों ने 100 से 500 सौ के नोट लगाए हुए थे। उन्होंने बताया कि आम तौर पर गणित और विज्ञान की कॉपियों में बच्चे नोट रख देते हैं। पूर्व से आई कॉपियों में अधिकतर यह मामले देखे जाते हैं।

उन्होंने बताया कि प्रश्न का जवाब न आने पर विद्यार्थी उत्तर की जगह नोट लगाकर नंबर देने की विनती करता है। हालांकि इससे कोई विशेष फर्क नहीं पड़ता। कुछ परीक्षकों का कहना है कि कॉपी में पैसे निकलने से कई बार कॉपी जांच रहे शिक्षक का मनोविज्ञान भी बदल जाता है। विद्यार्थी के प्रति सहानुभूति आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें