फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: करहेड़ा में स्थिर हुआ पानी पर... सीवर लाइन धंसने से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
27. साहिबाबाद । करहैड़ा गाँव स्थित गायत्री कॉलोनी में घुसे हिंडन नदी के पानी को पार करते राहगीर
विज्ञापन
साहिबाबाद। बीते 24 घंटे से करहेड़ा की कॉलोनी में पानी कम होने से लोगों को राहत मिली है। पिछले कुछ घंटों में दो से चार इंच पानी कम हो गया है, लेकिन इस बीच सीवर लाइन की सड़क धंस जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बारिश में यह समस्या और बढ़ सकती है। साथ ही उधम सिंह कॉलोनी के लोगों का मुख्य मार्ग प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन

एक वर्ष पहले ही पूरे क्षेत्र में सीवर लाइन डाली गई और चार माह पूर्व ही इसके कनेक्शन दिए गए। अभी वहां पर सड़क निर्माण होना है, लेकिन नदी का पानी आने जगह-जगह सड़क धंस गई है। करहेड़ा के एसटीपी प्लांट तक पहुंचने के मुख्य मार्ग पर कई जगह सड़क धंस चुकी है, इसकी वजह से यहां लोगों को खतरा बना हुआ है। पानी जल्द नहीं उतरता है या फिर तेज बारिश के बाद यदि यहां जल भराव हो जाता है तो परेशानी बढ़ सकती है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार का कहना है कि यदि सड़क बन गई होती तो सीवर लाइन नहीं धंसती। सुरजीत झा का कहना है कि जिला प्रशासन ने यहां सामान निकालने के लिए ट्रैक्टर लगाने का दावा किया था, लेकिन अब तक कोई व्यवस्था नहीं हो पाई है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार वर्ण ने बताया कि सोमवार को बैराज से 5875 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। विभाग लगातार जलकुंभी की सफाई करा रहा है इससे पानी का ठहराव खत्म किया जा सकेगा और परेशानी भी दूर हो जाएगी।

घरों में कैद हुए लोग
हिंडन नदी का पानी भले ही स्थिर हो गया हो, लेकिन उधम सिंह, केशव कुंज और नूरनगर की कॉलोनियों में करीब 100 से अधिक घरों के आगे पानी जमा है। घर के चारों ओर पानी ही पानी है। कुछ लोग रविवार को ताला लगाकर अपने परिचितों के घर चले गए तो कुछ लोग अपने ही घर में कैद है। पानी की वजह से वह घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन



एक मीटर बढ़ा हिंडन का जल स्तर
हिंडन के जल स्तर में एक मीटर की बढ़ोतरी हुई, लेकिन बैराज का फाटक खोलने से काॅलोनी में पानी के घुसने का सिलसिला थम गया। रविवार शाम चार बजे हिंडन का जल सतर 199.80 था जबकि सोमवार सुबह हिंडन का जल स्तर 202.10 मीटर हो गया। शाम चार बजे तक पानी डाउन हुआ और जल स्तर 200.25 मीटर हो गया।


राहत शिविर में पहुंचे लोगों को लौटाया
प्रभावित लोगों के लिए जिला प्रशासन ने रविवार को करहेड़ा कंपोजिट विद्यालय में राहत शिविर बनाया था। लोगों का आरोप है कि इलाके के कुछ लोग प्रशासन की घोषणा के बाद शाम को परिवार के साथ जब राहत शिविर पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया। स्थानीय निवासी संजीत यादव ने बताया कि शिविर में तैनात कर्मचारियों ने यह तक कहा कि जब घर में पानी घुस जाए तब आना। इसके बाद लोग वहां से लौट गए और अपने परिचितों के यहां पहुंचे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें