फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सभी तलों पर नियुक्त किए जाएंगे स्टाफ, प्राचार्य ने दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन के सभी तलों पर स्टाफ की तैनाती होगी। इसके लिए शनिवार को कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजय मिश्रा ने निर्देश दिए। कार्यवाहक प्राचार्य ने तीसरे से लेकर छठे तल तक बने वार्ड का निरीक्षण किया। कुछ जगह खामियां मिलने पर जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नए चिकित्सालय भवन के सभी तलों पर स्टाफ की 24 घंटे में शिफ्ट के अनुसार ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। जिससे कोई बाहरी व्यक्ति सामान को नुकसान न पहुंचा सके। साथ ही कोई खामी मिलती है तो उसे समय से पूर्व सही कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान कुछ स्थानों पर एसी के कार्य न करने पर कार्यदायी संस्था के कर्मचारी को सही करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें