एमएमजी अस्पताल में भर्ती दूधेश्वर नाथ मंदिर के महंत नारायण गिरी। संवाद
- फोटो : mathura
गाजियाबाद। श्रीदूधेश्वरनाथ महादेव मठ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरी को रविवार को सांस लेने में परेशानी होने पर एमएमजी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। निमोनिया के कारण फेफड़ों में संक्रमण हो गया है, साथ ही वह मधुमेह (डायबिटीज) से भी पीड़ित हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।
एमएमजी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. राकेश ने बताया कि महंत नारायण गिरी को सांस फूलने और कमजोरी की शिकायत के साथ अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान उनके फेफड़ों में संक्रमण और ऑक्सीजन लेवल में गिरावट पाई गई। उन्हें तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया और आवश्यक दवाएं दी गईं। सीएमएस ने बताया कि महंत नारायण गिरी को निमोनिया की शिकायत और फेफड़ों में संक्रमण है। इसके साथ ही वह मधुमेह से ग्रसित हैं। इस उनकी स्थिति कुछ जटिल हो गई थी। लेकिन समय रहते इलाज शुरू कर दिया गया। अब उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरी निगरानी में रखा गया है।