फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हाईवे पर तेज रफ्तार वाहन चालकों के कटेंगे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। जिले में यातायात पुलिस को तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने के लिए दो इंटरसेप्टर बाइकें मिली हैं। पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह ने बृहस्पतिवार को पुलिस कार्यालय से इन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

ये बाइकें ओवरस्पीडिंग और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई करेंगी। इनसे ऑन द स्पॉट यातायात नियम तोड़ने वाले वाहनों के चालान काटे जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने ये आधुनिक बाइकें उपलब्ध कराई हैं। इनमें संचार उपकरण और आवश्यक पुलिसिंग सुविधाएं मौजूद हैं। ये बाइकें मुख्य रूप से हाईवे पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर नकेल कसेंगी।
इनका उद्देश्य हाईवे पर होने वाले हादसों को रोकना और सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना है। इनके संचालन से दुर्घटनाओं में कमी आएगी और वाहन चालकों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। इस दौरान एएसपी विनीत भटनागर, सीओ राहुल यादव, यातायात प्रभारी नरेश कुमार माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें