फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग तारीखों में चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पूर्वांचल और वैष्णो देवी को जाने वाली ट्रेनों में दबाव को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। 31 मार्च तक यह ट्रेनें कुल 144 फेरे लगाएंगी। माना जा रहा है कि इससे नियमित ट्रेनों में दबाव कम होगा और लोगों को काफी सुविधा होगी। वाराणसी जंक्शन लखनऊ चार अप्रैल तक 19 फेरे, आनंद विहार बलिया 25 मार्च तक दो फेरे, माता वैष्णो देवी बड़गाम चार अप्रैल तक 17 फेरे, नई दिल्ली कटडा 30 मार्च तक 14 फेरे करेगी। जरूरत को देखते हुए इन ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इनमें बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

13 घंटे देरी से आई त्योहार स्पेशल :
मऊ त्योहार स्पेशल शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 13 घंटे देरी से आई। इसको यहां सवेरे छह बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर शाम को सात बजे पहुंची। सत्याग्रह एक्सप्रेस एक घंटे 10 मिनट, नई दिल्ली अलीगढ़ ईएमयू आधा घंटे, रेवाड़ी मेरठ कैंट स्पेशल सवा घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस एक घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस सवा दो घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस दो घंटे, आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल पांच घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें