फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सपा-बसपा मिलाएं हाथ तो जदयू देगा साथ’

Mon, 06 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
K C Tyagi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ने लगी हैं। उत्तर प्रदेश में भाजपा सक्रिय हुई तो जनता दल यूनाइटेड भी बिहार जैसा महागठबंधन फार्मूले की सिफारिश करने लगा।
विज्ञापन


रविवार को जदयू के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा कि यूपी में सपा और बसपा साथ आएं तो जदयू उनका साथ देने के लिए तैयार है। लोहिया नगर स्थित अपने आवास पर प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर जमकर निशाना साधा।

राज्यसभा सांसद केसी त्यागी ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड यूपी में उत्प्रेरक का रोल निभाएगा। उन्होंने कहा कि सपा और बसपा अलग-अलग चुनाव लड़ते हैं तो वोटों का बंटवारा होने से भाजपा का फायदा हो सकता है।
विज्ञापन


उसे रोकने के लिए बिहार मॉडल पर यूपी में भी गठबंधन होना चाहिए। उन्होंने बताया कि जदयू ने जिला और प्रदेश स्तर पर सघन सदस्यता अभियान शुरू किया है। 30 जून तक यह अभियान चलेगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में जनजागरण के लिए 18 जून को पूर्वांचल के मिर्जापुर में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। इसमें 20 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता इकट्ठा होंगे। 11-12 अक्तूबर को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। इसमें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा।

मथुरा कांड पर उन्होंने कहा कि यह केवल पुलिस अफसरों की शहादत नहीं है, बल्कि राज्य पर हमला है। उपद्रवियों ने सरकार को चुनौती दी है। यूपी सरकार के माथे पर यह कलंक है तो बड़ी मेहनत से हट सकेगा।

गुजरात में पटेल समाज का और हरियाणा में जाट समाज के आरक्षण आंदोलन का उन्होंने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहले से आरक्षण में शामिल जातियों का कोटा कम किए बगैर उन्हें आरक्षण दिया जाना चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार के दो साल के कार्यकाल को विफल बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें