सम्मेलन को संबोधित करते नसीमुद्दीन सिद्दीकी। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
सपा और भाजपा आपस में मिले हुए हैं। 2017 के चुनाव में फायदा पाने के लिए दोनों पार्टियां प्रदेश में माहौल बिगाड़ सकती हैं। यह कहना था बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी का। वह शहीद नगर में नेशनल प्राइड पब्लिक स्कूल का उद्घाटन करने पहुंचे थे।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था चरमरा गई है। क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। सपा के लोग गुंडागर्दी कर जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। पुलिस कोई कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भी विकास कार्यों की जगह लोगों को उल्टे सीधे मुद्दों में उलझा रही है।
भाजपा और सपा दोनों पार्टियां आपस में मिली हुई हैं। यह 2017 के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए दंगे भी करा सकते हैं। स्कूल संचालक और स्थानीय पार्षद आदिल मलिक ने बताया कि शहीद नगर में बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए स्कूल नहीं है।
यहां के बच्चे बाहर जाकर पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, जिसे देखते हुए इस स्कूल को शुरू किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक अमर पाल शर्मा, विधायक सुरेश बंसल, विधायक राहत चौधरी, राज्य सभा सांसद सालिम अंसारी आदि मौजूद रहे।