फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंथेटिक रंग मिलाकर बेचा जा रहा सॉस, मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Jun 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
विज्ञापन
टमाटर - फोटो : getty images
विज्ञापन
गाजियाबाद। खाद्य विभाग की जांच में शहर में बिक रहे सॉस का नमूना फेल हो गया है। साथ ही रेडबुल एनर्जी ड्रिंग का नूमना भी जांच में खरा नहीं उतरा है। दोनों ही मामलों में जांच रिपोर्ट के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया से ए-वन कांटीनेंटल सॉस का नमूना फरवरी 2016 में लिया था। यह सॉस का उत्पादन हापुड़ स्थित श्री कृष्णा फूड इंडिया कंपनी करती है।

सॉस का नमूना जांच के लिए राजकीय लैब में भेजा गया था, जहां से आई लैब रिपोर्ट में नमूना फेल आया है। रिपोर्ट के मुताबिक सॉस में सिंथेटिक रंग मिला पाया गया, जिसके खाने से लिवर और किडनी पर प्रतिकूल असर पड़ता है।
विज्ञापन


असुरक्षित होने की वजह से सीजेएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज कराया गया है। साथ ही रेड बुल एनर्जी ड्रिंक का नमूना भी जांच रिपोर्ट में सब स्टैंडर्ड श्रेणी में आया है। रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कोर्ट में मुकदमा दर्ज करा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें