नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट मैच में विजेता अंडर 19 साउथ अफ्रीका टाइगर क्लब की ट
गाजियाबाद। नेहरू नगर स्थित स्टेडियम में आयोजित अंडर 19 वीवीआईपी फ्रेंडली क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को भारत के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस क्लब और साउथ अफ्रीका के टाइगर क्लब के बीच मैच खेला गया। इसमें साउथ अफ्रीकन टाइगर क्लब ने नौ विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 123 रन बनाए। बल्लेबाज आसमान गुलाटी ने 36 और अमन मिश्रा ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में डावरिक कॉनरैड और मैथ्यू जेम्स ने तीन-तीन विकेट लिए। बाद में बल्लेबाजी करते हुए टाइगर क्लब ने मात्र 11.5 ओवर में एक विकेट पर 124 रन बनाकर जीत हासिल की। बल्लेबाज डावरिक कॉनरैड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 70 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।