फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की आंखों के सामने डूबा बेटा: गाजियाबाद में गंगनहर पर नहाते समय डूबे दो युवक, एक की मौत, दूसरी की बच गई जान

Wed, 11 Nov 2026 07:12 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)

सार

मुरादनगर की गंगनहर में बुधवार को नहाते समय 22 वर्षीय मनीष जाटव गहरे पानी में डूब गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसका साथी आर्यन सामान्य है। 
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मुरादनगर में गंगनहर में नहाने की जिद एक परिवार की खुशियां छीन ले गई। गंगनहर घाट पर बुधवार सुबह नहाते समय दो युवक गहरे पानी में डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 22 वर्षीय मनीष जाटव को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसके साथी आर्यन की हालत सामान्य बताई गई है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
Trending Videos



साहिबाबाद राजबाग कॉलोनी निवासी मनीष (22) पुत्र रंजीत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अपनी मां इंदु देवी, भाभी, भतीजे और दोस्त आर्यन के साथ मुरादनगर स्थित गंगनहर पर आया था। वह गंगनहर घाट पर नहा रहे थे। इसी दौरान मनीष और आर्यन नहाते हुए गहरे पानी में चले गए। बताया जा रहा है कि दोनों नहर के अंदर बने गहरे गड्ढे में फंस गए और डूबने लगे। दोनों को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और किसी तरह उन्हें नहर से बाहर निकाला।

इसके बाद दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। उनके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जवान बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों ने बताया कि मनीष यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि उनका बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
विज्ञापन

दो दिन में चार लोग डूबे, दो की मौत
गंगनहर में डूबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मंगलवार को भी नहर में दो बच्चियां डूब गई थीं। इनमें छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी, जबकि 14 वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि नहर में पानी भी बहुत कम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें