फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से फर्जी खबर: 'पांच मस्जिद ध्वस्त और नमाजियों पर चली गोली', भ्रामक वीडियो किया वायरल: दो पर केस

Wed, 11 Nov 2026 02:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सोशल मीडिया पर धार्मिक स्थल तोड़ने और नमाजियों पर गोली बरसाने का एक भ्रामक वीडियो वायरल हुआ है। पोस्ट में पांच मस्जिदों को ध्वस्त करने और नमाजियों पर पुलिस की ओर से गोली चलाने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
दो पर केस दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाजियाबाद को लेकर भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में साइबर क्राइम थाने में दो एक्स हैंडल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि दोनों हैंडल से गाजियाबाद में पांच मस्जिदों को ध्वस्त करने और नमाज पढ़ रहे लोगों पर पुलिस की ओर से गोली चलाने का दावा करते हुए पोस्ट प्रसारित की गईं। 

विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि इस तरह की पोस्ट से समाज में सांप्रदायिक वैमनस्य फैलने और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। एफआईआर के मुताबिक, 10 नवंबर को साइबर क्राइम थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुशील कुमार को एक्स पर दो संदिग्ध पोस्ट की जानकारी मिली। इनमें @Kapoorfam और @cutegirlindia21 नाम के हैंडल से गाजियाबाद में मस्जिदों को ध्वस्त किए जाने और पुलिस की ओर से नमाजियों पर गोली चलाने की बात कही गई थी। 

एक पोस्ट में दावा किया गया कि पांच मस्जिदों को ध्वस्त कर दिया गया है और इसके विरोध में हजारों मुस्लिम सड़कों पर उतर आए हैं। दूसरी पोस्ट में भी इसी तरह के दावे किए गए। पुलिस के अनुसार, इन पोस्ट के जरिए समाज में जातिगत और सांप्रदायिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया गया। 
विज्ञापन


इससे सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई गई। मामले में उपनिरीक्षक की शिकायत पर दोनों एक्स हैंडल संचालकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 196(1), 353(2) और आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें