बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन चौकी इलाके के मैना कलंदरगढ़ी गांव में सोमवार रात को असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल के अंदर तोड़फोड़ कर दी। साथ ही कुछ सामान भी चोरी कर ले गए। आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने ने सांप्रदायिक विवाद को बढ़ाने वाले नारे भी लगाए।
जानकारी के अनुसार, मैना कलंदरगढ़ी गांव के रहने वाले शाहबाज ने बताया कि सोमवार रात को करीब डेढ़ बजे बाइक सवार कुछ लोग धार्मिक स्थल के बाहर आए। एक समुदाय को निशाना बनाते हुए भड़काऊ नारे और भाषण देने लगे।
आरोपियों ने धार्मिक स्थल में घुसकर तोड़फोड़ की। साथ ही कुछ सामान उठाकर ले गए। घटना के बाद से गांव में एक समुदाय के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं लोगों ने मंगलवार सुबह पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया। पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान शाहिद अली, जुनैद, यासीन, नासिर, अफसर, कदीम मोहम्मद रियाज आदि मौजूद रहे।