फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: जिम के अंदर साॅफ्टवेयर इंजीनियर से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन क्षेत्र के एक जिम में महिला साॅफ्टवेयर इंजीनियर से छेड़छाड़ की गई। आरोप जिम के कर्मचारी पर है। नोएडा की एक कंपनी में काम करने वाली युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

युवती ने बताया कि वह 18 मार्च को जिम में गई थीं। जिम में यह उनका पहला ही दिन था। वहां मौजूद कर्मचारी विशाल ने कहा कि आपको रजिस्टर में एंट्री करानी होगी। एंट्री के बहाने वह जिम में ही बने दफ्तर में ले गया। उसने दरवाजा बंद कर लिया और छेड़खानी की। युवती ने एफआईआर में बताया कि वह किसी तरह दरवाजा खोलकर वहां से निकलीं। उन्होंने जिम ट्रेनर व जिम मालिक को छेड़छाड़ के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस को तहरीर दी।
एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि आरोपी विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में पता चला कि वह दो-तीन दिन पहले ही नौकरी पर लगा था। वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। काफी समय से क्षेत्र में ही शिव चौक इलाके में रह रहा है। बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जिम के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।
विज्ञापन

महिला प्रशिक्षक रखना अनिवार्य
राज्य महिला आयोग की तरफ से महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम, स्विमिंग पूल, योग सेंटर और जुम्बा सेंटर जैसी जगहों पर अब पुरुष प्रशिक्षक के साथ महिला प्रशिक्षक की नियुक्ति करना अनिवार्य कर दिया गया है। इस आदेश पर कई जगह अमल किया जा रहा है। लेकिन गाजियाबाद में अभी तक इस दिशा में कदम नहीं उठाए गए हैं।

एआई से छात्रा के अश्लील फोटो बनाकर किए वायरल - दसवीं की छात्रा ने बदनामी के डर से स्कूल जाना किया बंद
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र निवासी दसवीं की छात्रा का फोटो एडिट कर किसी ने इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। आरोपी ने छात्रा के एडिट कर बनाए गए अश्लील फोटो उसके दोस्तों को भेज दिए। बदनामी के कारण छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा ने बताया कि वह एक निजी स्कूल से पढ़ाई कर रही है। बताया कि 10 फरवरी को किसी व्यक्ति ने उनका फोटो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से अश्लील फोटो में एडिट किया। इसके बाद उन्हें इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया। 14 फरवरी को भी एक अश्लील फोटो एडिट कर उनके दोस्तों को भेजा गया। आरोप है कि छात्रा के यह फोटो बिना अनुमति के खींचे गए हैं।

बदनामी के कारण छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया है। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच साइबर सेल को भेज दी गई है। साइबर विशेषज्ञों की मदद से वायरल फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें