फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी में बच्चों को नशे के खिलाफ करेंगे जागरूक

Sat, 23 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला इंदिरापुरम।
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मॉल्स में चल रहे हुक्का बारों की सच्चाई सामने आने के बाद अब अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। अब अभिभावक आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर सोसायटी में बच्चों और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करेंगे। सोसायटी के क्लब में ऑडियो-विजुअल के माध्यम से बच्चों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले दिनों ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन ने मंडलायुक्त को पत्र लिखकर स्कूल में एंटी ड्रग्स कैंपेन चलाने की मांग की थी। अब स्कूलों से ज्यादा सोसायटीज में अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।

  ऑल स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सचिन सोनी ने बताया कि अमर उजाला की खबर के बाद हुक्का बारों की सच्चाई सामने आई है, ऐसे में अब एसोसिएशन बैठक कर स्कूलों के साथ सोसायटीज की आरडब्ल्यूए की मदद से भी अभियान चलाएगी।
विज्ञापन


उधर, कंफेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएज ऑफ वैशाली, कौशांबी एंड इंदिरापुरम के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि सभी सोसायटीज के आरडब्ल्यूए अध्यक्षों के साथ जल्द ही एक बैठक की जाएगी, जिसमें सप्ताह में एक दिन क्लब में सोसायटीज के बच्चों और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया जाएगा कि नशे से क्या नुकसान होता है। सोसायटीज के कल्बों में  ऑडियो विजुअल फिल्म के निर्माण की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

- पैरेंट्स को बताएंगे नशे के लक्षण
कंफेडरेशन के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने बताया कि बच्चों के साथ पैरेंट्स की भी क्लास ली जाएगी। इसमें यह बताया जाएगा कि यह कैसे पता लगाया जाए कि बच्चा नशे का आदी है। नशे के लक्षणों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों से घर में कैसे बात की जाए, इसकी भी काउंसलिंग की जाएगी।


 बच्चों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए पैरेंट्स को ही पहल करनी होगी। साथ ही इन युवाओं को गलत रास्ते पर ले जा रहे हुक्का बारों को बंद करवाने के लिए जल्द ही डीएम और एसएसपी से मुलाकात की जाएगी।
- डीके मौर्या, सचिव, फेडरेशन ऑफ एओए
- सोसायटी में बच्चों के साथ पैरेंट्स को भी नशे के लक्षणों की जानकारी दी जाएगी, जिससे की बच्चों के साथ परिजन भी जागरूक हों। किसी का बच्चा अगर नशा करते पकड़ा जाता है, तो उसे रोका जा सके।
- केके सिंह, सदस्य, फेडरेशन ऑफ एओए

सीएम दरबार तक पहुंचा उड़ता गाजियाबाद का मामला
ट्रांस हिंडन के मॉल्स में चल रहे हाई प्रोफाइल हुक्का बार में हो रहे नशे के कारोबार का मामला अब सीएम दरबार तक पहुंच गया है। फेडरेशन ऑफ एओए ने अमर उजाला की खबर को सीएम अखिलेश यादव और यूपी पुलिस को ट्वीट किया।

उन्होंने सीएम अखिलेश यादव से मांग की कि गाजियाबाद को पंजाब की तरह नशे की गिरफ्त में पहुंचने से रोकने के लिए जरूरी कदम उठाएं। फेडरेशन ऑफ एओए के अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि करीब तीन माह पहले उन्होंने सीएम से शिकायत कर इंदिरापुरम के खाली प्लाटों और पान के खोखों पर मिलने वाले चरस-गांजे पर रोक लगाने की मांग की थी। पिछले माह तहसील दिवस में भी शिकायत की गई थी।

इसके बाद पुलिस ने फौरी तौर पर अभियान तो चलाया, मगर नशे का कारोबार बदस्तूर जारी है। अब हाई प्रोफाइल हुक्का बार युवा पीढ़ी का नाश कर रहे हैं। ऐसे में तुरंत इन पर छापेमारी कर कार्रवाई होनी चाहिए।

- सोसायटी के ग्रुपों पर छाया रहा हुक्का बारों का मुद्दा
शिप्रा कृष्णा विस्टा और इंदिरापुरम के कई आरडब्ल्यूए के व्हाट्सएप ग्रुपों पर भी पिछले दो दिन से हुक्का बार का मुद्दा छाया है। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों का कहना है कि जहां भी वह सोसायटी के आसपास हुक्का बार चलते देखें, इसकी शिकायत सीधे पुलिस-प्रशासन से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें