फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पांच साल से रजिस्ट्री का इंतजार, बिल्डर के खिलाफ सोसायटी निवासियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोयल एंक्लेव स्थित ऑक्सिरिच सोसायटी के निवासियों ने फ्लैट की रजिस्ट्री और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर बिल्डर के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि फ्लैट खरीदने के बावजूद उन्हें पांच वर्ष से अधिक समय से अपने घर की रजिस्ट्री के लिए भटकना पड़ रहा है। कई बार शिकायत और बातचीत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ गया।
विज्ञापन


धरने का संचालन ओएनडीएक्स रजिस्ट्री संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और सोसायटी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया। प्रदर्शनकारी आनंद कुमार तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी भर की जमा पूंजी लगाकर फ्लैट खरीदे, लेकिन अभी तक उन्हें मालिकाना हक से जुड़ी प्रक्रिया पूरी होने का इंतजार है। इसके अलावा सोसायटी में मेंटेनेंस, बिजली-पानी और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं को लेकर भी निवासी परेशान हैं। समिति के सदस्यों ने आरोप लगाया कि बिल्डर प्रबंधन की ओर से कई बार आश्वासन दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। निवासी अभिषेक ने बताया कि मामले को प्रशासन के समक्ष भी उठाया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी, जीडीए अधिकारियों और मुख्यमंत्री जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराएगा। समिति ने स्पष्ट किया कि रजिस्ट्री और मूलभूत सुविधाओं का समाधान होने तक वह प्रयास करते रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें