फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर दवाओं को लेकर फैल रही अफवाह

Thu, 02 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
मे‌डिसीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोशल साइट्स पर दवाओं को लेकर अफवाहों का दौर जारी है। कुछ दिन पहले मेडजॉल इंजेक्शन को लेकर ड्रग डिपार्टमेंट में हड़कंप मच गया था। इसके बाद अब व्हाट्स एप पर पी-500 पेरासीटोमॉल को न खाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन


असामाजिक तत्व इसमें वायरस होना बता रहे हैं। जबकि ड्रग इंस्पेक्टर का कहना है कि टैबलेट में वायरस कैसे आ सकता है। बीते 21 फरवरी को एक फोटो वायरल हुआ, जिसमें गेस्ट्रो प्रॉब्लम और बेहोशी के लिए एक ही दवा मेडजॉल को बताया गया।

फोटो वायरल होते ही गाजियाबाद से लेकर लखनऊ तक  हड़कंप मच गया। ड्रग डिपार्टमेंट के वरिष्ठ अधिकारियाें ने एडवाइजरी जारी की है कि इस फोटो की सत्यता जांची जाए और सभी दवा विक्रेताओं को निर्देशित किया जाए कि वह इस दवा की सेल-परचेज न करे। अंत में मामले में कुछ भी नहीं निकला।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर विवेक कुमार यादव ने बताया कि मेडजॉल के बाद अब पी-500 पेरासीटोमॉल का मैसेज व्हाट्स एप पर जारी किया जा रहा है। इसमें लोगाें को सावधान किया गया है कि इस टैबलेट में वायरस है।

टैबलेट खाने से मर्ज कम होने की बजाए और बढ़ जाएगा। यह भी बोगस फोटो है, क्योंकि टैबलेट में वायरस आ ही नहीं सकता। ऐसे मैसेज के खिलाफ दवा विक्रेताओं को भी कहा गया है कि वह लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें