इंदिरापुरम। मंगलवार रात पुलिस ने तिकोना पार्क के पास मुठभेड़ में एक स्नैचर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक, तमंचा, कारतूस और पीली धातु का टुकड़ा बरामद किया है।
एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी बाइक पर भागने लगा। भागते समय उसने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। घायल की पहचान मनोज उर्फ असलम उर्फ आडे, निवासी नांगलोई, दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में उसने दिल्ली-एनसीआर में स्नैचिंग की कई वारदातें कबूलीं। उसके खिलाफ करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। संवाद