फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: एसीपी कार्यालय के वॉशरूम में निकला सांप, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू

विज्ञापन
मोदीनगर। एसीपी ऑफिस के वाशरूम में निकले सांप का रेस्क्यू करता वन विभाग कर्मी। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। तहसील मुख्यालय स्थित एसीपी कार्यालय के वॉशरूम में सोमवार सुबह सांप निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने करीब एक घंटे में सांप का रेस्क्यू किया।
विज्ञापन

एसीपी कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी सोमवार सुबह करीब दस बजे वॉशरूम की तरफ गया तो वहां सांप मिला। पुलिसकर्मी सांप को देखकर शोर मचाते हुए बाहर निकल गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिसकर्मियों ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने सांप का रेस्क्यू किया। वन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि यह सांप रैट स्नैक प्रजाति का है। सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें