फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बिक्री बंद होने पर शराब बेचने आए हरियाणा के तस्कर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़े शराब तस्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गाजियाबाद। विधानसभा उपचुनाव के चलते दो दिनों तक शराब की बिक्री बंद रही तो हरियाणा के तस्कर सक्रिय हो गए। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चार तस्करों को गिरफ्तार कर गैर जनपद की शराब बरामद की है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग ने मंगलवार की शाम दिन-रात उत्सव भवन के पास एक कार से हरियाणा की शराब बरामद की है। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम राजीव कुमार, मुरारी कुमार और राकेश पासवान बताया। बताया कि वह गाजियाबाद से ट्रेन के जरिए शराब की आपूर्ति बिहार में भी करते हैं, जबकि बिहार में शराब बंदी लागू है। आरोपियों को पकड़कर विजयनगर पुलिस को सौंपा गया है। आरोपियों से 98 बोतलें अंग्रेजी शराब हरियाणा की बरामद हुई हैं। आबकारी विभाग ने इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, मसूरी पुलिस ने ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे टोल के पास से एक महिंद्र बोलेरो गाड़ी को जांच के लिए रोका था। गाड़ी में बीयर की 30 पेटी रखी थीं। इनमें 720 बोतलें पाई गईं। मौके से पुलिस ने नोएडा सेक्टर-31 निवासी सचिन जैसवाल निवासी ग्राम मिल्कीपुर थाना इनायत जनपद अयोध्या और जितेंद्र कुमार निवासी जगदीशपुर थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बताया कि वह शादी समारोह में बीयर की बोतलों की बिक्री करते हैं। जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि टीम ने गैर जनपद की शराब सहित तस्करों को पकड़कर विजयनगर थाने को सौंप दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें