यात्रियों को देना होगा इतना रेंट
इस सुविधा के लिए यात्रियों को स्माल लॉकर के लिए 20 रुपए प्रति घंटा, मीडियम लॉकर के लिए 30 रुपए प्रति घंटा और लार्ज – एक्स्ट्रा लार्ज लॉकर के लिए 40 रुपए प्रतिघण्टा के हिसाब से ऑनलाइन भुगतान करना होगा। भुगतान करने बाद लॉकर बुक हो जाएगा। लॉकर के बुक होने पर उपभोक्ता को एक एक्सेस कोड मिलेगा, जिसे लॉकर को खोलने और बंद करने के लिए उपयोग किया जाएगा। लॉकर में सिक्यूरिटी के लिए एक्सेस कोड दिया जाएगा, ताकि कोई और लॉकर को न खोल सके। इस एक्सेस कोड का उपयोग लॉकर खोलने व बंद करने के लिए सिर्फ एक बार ही किया जा सकेगा। यात्री इस लॉकर में अपना सामान स्वयं रखने के साथ ही, इसका उपयोग ई- कॉमर्स पार्सल मंगाने के लिए भी कर सकेंगे।
अगर की यात्री को ई-कॉमर्स पार्सल मंगाना है तो उन्हें अपना एक्सेस कोड और फोन नंबर डिलिवरी पर्सन को बताना होगा। जब डिलिवरी पर्सन स्टेशन में पहुंचेगा तो वहां पार्सल सिक्यिटी चेक के बाद नमो भारत स्टेशन के कस्टमर केयर बूथ पर पार्सल डिलिवरी की जानकारी देनी होगी। इसके बाद डिलिवरी पर्सन को लॉकर में सामान सखने के लिए अनुमति दी जाएगी और पार्सल को लॉकर में रखने के बाद वह स्टेशन से बाहर आ जाएगा।
यात्रियों की सुविधा के लिए आया लॉकर
नमो भारत ट्रेन महज एक घंटे से भी कम समय में दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक 82 किमी की दूरी तय करेगी। ऐसे में अगर किसी यात्री को दिल्ली से मेरठ या मेरठ से दिल्ली आना-जाना करना है और यात्री के पास सामान है तो सामान को साथ में लेकर चलने से परेशानी हो सकती है। ऐसी ही परेशानी से यात्रियों को बचाने के लिए एनसीआरटीसी सभी नमो भारत स्टेशनों पर स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना पर काम कर रही है। इस सुविधा की मदद से यात्री अपना सामान स्मार्ट लॉकर में सुरक्षित रखकर अपनी यात्रा का लुत्फ उठा सकते हैं।
जल्द इन स्टेशनों पर शुरू होगी लॉकर की सुविधा
जल्द ही नमो भारत के अन्य ऑपरेशनल स्टेशनों जैसे डीपीएस राज नगर गुलधर, दुहाई, मुरादनगर, मोदी नगर साउथ, मोदी नगर नॉर्थ और मेरठ साउथ पर भी स्मार्ट लॉकर की सुविधा उपलब्ध होगी। इस प्रक्रिया के तहत इन स्टेशनों पर लॉकर इन्स्टालेशन का कार्य भी शुरू हो चुका है। इसके साथ ही दिल्ली के आनंद विहार और न्यू अशोक नगर स्टेशनों पर भी यह सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी। नमो भारत के सभी स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। नमो भारत कॉरिडॉर के 55 किमी परिचालित सेक्शन में अभी 11 स्टेशन परिचालित हैं। जिसमें न्यू अशोक नगर, दिल्ली से मेरठ साउथ, मेरठ तक नमो भारत ट्रेन यात्रियों को सेवा दे रही है।