फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी बनाने को शहर के व्यापारी आगे आए

Thu, 05 May 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर को स्मार्ट बनाने के लिए शहर के व्यापारी भी नगर निगम का साथ देंगे। व्यापारियों ने 12 मई को पूरे शहर में चलाए जाने वाले पॉलीथिन के खिलाफ अभियान में शामिल होंगे। व्यापार मंडल के पदाधिकारी 12 मई को सुबह 9 से 11 बजे तक पॉलिथीन बीन कर स्मार्ट सिटी की मुहिम में साथ देंगे।
विज्ञापन


तुराबनगर मार्केट व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुभाष छाबड़ा और व्यापार संगठन के अध्यक्ष संदीप बंसल के नेतृत्व में व्यापारियों ने महापौर अशु वर्मा के साथ बैठक की। महापौर ने कहा कि 12 मई को होने वाला सफाई अभियान व्यापारियों के सहयोग के बिना सफल नहीं हो सकता।

सतीश छाबड़ा और संदीप बंसल ने महापौर को बताया कि व्यापारी दो घंटे के लिए काम छोड़कर निगम के सफाई अभियान में शामिल होंगे। इस दौरान व्यापारियों ने सड़क, सफाई अतिक्रमण की समस्याएं हल कराने की भी मांग की। महापौर ने अवस्थापना निधि से सड़क निर्माण कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


निगम कार्यालय में प्लास्टिक बोतल पर बैन
निगम कार्यालय में अब प्लास्टिक बोतल और ग्लास में पानी नहीं दिया जाएगा। महापौर अशु वर्मा ने बुधवार से इस पर बैन लगा दिया है। उन्होंने व्यापारियों की बैठक में ही निगम अफसरों को प्लास्टिक की बजाय कागज के ग्लास में पानी दिए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें