फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी का नया एरिया हुआ फ्रीज

Tue, 07 Feb 2017 01:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
 स्मार्ट सिटी के लिए नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने नया एरिया सलेक्ट कर फ्रीज कर दिया है। नए एरिया में वसुंधरा और वैशाली के साथ-साथ साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र के आंशिक क्षेत्र को भी शामिल किया गया है। एरिया बेस्ड डेवलपमेंट के लिए सेलेक्ट किए गए इस क्षेत्र में ही विकास की योजनाएं बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


बेहतर प्रपोजल तैयार कराकर वाराणसी को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने वाले एक्सपर्ट की टीम मंगलवार को गाजियाबाद पहुंचेगी। यह टीम निगम, जीडीए समेत कई विभागों के अफसरों से वार्ता करेगी।

दो बार स्मार्ट सिटी की दौड़ से बाहर हो चुके गाजियाबाद नगर निगम के लिए इस बार सफल होने की बड़ी चुनौती है। ऐसे में निगम अफसर और कंसलटेंट फर्म स्मार्ट सिटी प्रपोजल में कोई कसर नहीं छोड़ना चाह रहे हैं। पहले निगम ने पुराने क्षेत्र को ही स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल करने का फैसला लिया था, लेकिन कंसलटेंट फर्म ने इस क्षेत्र को बदलवाया।
विज्ञापन


नए क्षेत्र के लिए टीएचए में सर्वे किया गया। स्मार्ट सिटी मिशन के सहायक नोडल अधिकारी संजय सिंह चौहान ने बताया कि अब वसुंधरा-कनावनी मार्ग से लेकर वैशाली मेट्रो स्टेशन तक का क्षेत्र और इसके सामने साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र का हिस्सा प्रपोजल के लिए चयनित किया गया है। इस क्षेत्र को फ्रीज कर दिया गया है। अब कंसलटेंट फर्म इसी क्षेत्र के लिए योजनाएं बनाकर स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करेंगी।


आज वाराणसी की टीम आएगी गाजियाबाद
प्रधानमंत्री के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के लिए स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करने वाली कंसलटेंट फर्म केपीएमजी के एक्सपर्ट की टीम मंगलवार को गाजियाबाद आएगी। यही फर्म गाजियाबाद के लिए भी प्रपोजल तैयार कर रही है, लेकिन टीम दूसरी है।

गाजियाबाद की टीम वाराणसी की टीम के साथ प्लानिंग करेगी। संजय सिंह चौहान ने बताया कि यह टीम जीडीए, जल निगम समेत कई विभागों के अफसरों के साथ भी बैठक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें