फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट नहीं दिया तो रिश्तेदारी खत्म : संजीव बालियान

Tue, 07 Feb 2017 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /मुरादनगर
विज्ञापन
संजीव बा‌लियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अपने तीखे बोलों के लिए पहचाने जाने वाले केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने सोमवार को मुरादनगर के ढिंडार गांव में आयोजित चुनावी जनसभा में इमोशनल कार्ड खेला। भाजपा प्रत्याशी अजित पाल त्यागी को वोट देने की अपील करते वक्त वह भावुक नजर आए।
विज्ञापन


कहा कि अगर ढिंडार गांव से भाजपा प्रत्याशी हारे तो उनका गांव से मामा-भांजे का रिश्ता खत्म हो जाएगा और गांव मेें फिर दोबारा कदम नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी राजनीतिक मकसद से नहीं, बल्कि रिश्तेदारी के नाते ढिंडार गांव में आए हैं।

कहा कि उनके आग्रह पर ही प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का कर्ज माफ किया और भविष्य में किसानों को बिना ब्याज के कर्ज दिलाने का इंतजाम किया। उन्होंने किसानों से वादा किया कि अगर उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो गन्ने की बिक्री के एक महीने के भीतर किसानों को भुगतान कर दिया जाएगा और ऐसा नहीं होने पर वह चीनी मिल मालिकों को जेल की हवा खिलवाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुशासन लाने के लिए भाजपा को वोट दें। भाजपा प्रत्याशी अजित पाल ने कहा कि यह चुनाव देश की दशा और दिशा तय करने वाला है। अमन-चैन और सुशासन केवल भाजपा की सरकार दे सकती है।

इस मौके पर मेयर आशु वर्मा, अरविंद भारती, पूर्व विधायक नरेंद्र शिशौदिया, अमर दत्त शर्मा, प्रदीप चौधरी, डा. केशव त्यागी, संजीव त्यागी, मनोज शर्मा, सुबोध त्यागी, ज्ञानेंद्र, मनोज प्रधान, नवीन त्यागी और डा. मुकेश शर्मा आदि मौजूद रहे।       
     
दो घंटे की देरी से पहुंचे केंद्रीय मंत्री       
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान करीब दो घंटे की देरी से ढिंडार गांव पहुंचे। गांव के भांजे को हेलीकॉप्टर से उतरते देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गांव में मकानों की छतों और गलियों में महिलाओं और युवाओं की भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें