मसूरी। एक माह से लापता बिजेंद्र सिंह (68) निवासी ग्राम कलछीना रोहताश गढ़ी थाना भोजपुर का कंकाल गन्ने के खेत में मिला। मौके पर पहुंचे बिजेंद्र सिंह के दोनों बेटों ने शिनाख्त की।
गांव नूरपुर के जंगल में शनिवार को जितेंद्र निवासी ग्राम हसनपुर धौलाना गन्ना छिलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गन्ने के खेत में कंकाल देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। सूचना पर गांव कलछीना रोहताश गढ़ी निवासी पवन व अशोक मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कपड़ों और शॉल से अपने पिता बिजेंद्र सिंह के रूप में की। उन्होंने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से कमजोर थे और एक जनवरी को घर से बगैर बताए निकल गए थे। चार जनवरी को थाना भोजपुर में बिजेंद्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण स्पष्ट होंगे।