फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह गांव के किसान नहीं डालेंगे वोट

Fri, 06 Jan 2017 12:18 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडोला गांव में प्रदेश सरकार की भूमि अधिग्रहण नीतियों के खिलाफ धरने पर बैठे छह गांव के किसानों ने विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने की घोषणा की है। किसानों ने बृहस्पतिवार धरना स्थल पर पंचायत कर यह निर्णय लिया।
विज्ञापन


छह गांव मंडोला, नानू, पंचलोक, नवादा, अगरौला और मकसूदाबाद बामला के किसान दो दिसंबर से मंडोला गांव में धरने पर बैठे हैं। किसानों का आरोप है कि आवास विकास परिषद ने किसानों को ठगा है। किसानों की मांग है कि उन्हें पूर्ण अधिकार के साथ उनकी 50 प्रतिशत भूमि वापस दी जाए।

दिए गए मुआवजे को शेष भूमि में समायोजित किया जाए। किसानों को वापस मिलने वाली भूमि 30 प्रतिशत मिश्रित भू-उपयोगी और 70 प्रतिशत कृषि हो। आविप को मिली भूमि की विक्रय दर निर्धारित कर 60 प्रतिशत किसानों को दिया जाए।
विज्ञापन


किसानों का आरोप है कि पिछले एक माह के दौरान उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन पर कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे उनमें रोष है। किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष महेंद्र त्यागी ने बताया बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर सभी छह गांवों के लोगों की पंचायत की गई।
विज्ञापन


पंचायत में 11 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने पर सर्वसहमति जताई गई। साथ ही इन गांवों का कोई भी परिवार वोट नहीं डालेगा।      
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें