गाजियाबाद। दिल्ली में आयोजित हुए योग महोत्सव में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाई। इस दौरान महर्षि दयानंद गुरुकुल, लाल कुआं से प्रियांशु और आकाश अपने अपने वर्ग में प्रथम स्थान पर रहे।
एडीपीसी स्कूल से इल्तिशा और रोहन ने वरिष्ठ वर्ग में तीसरा, रघुकुल विद्यापीठ स्कूल के अनमोल राणा ने मध्यम वर्ग में द्वितीय और राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल की नव्या ने कनिष्ठ वर्ग में तीसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली योग महोत्सव आयोजन समिति के सचिव योगाचार्य डॉ. सुदर्शन देव शर्मा ने बताया कि ये सभी खिलाड़ी मुंबई में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।