मुरादनगर। गणतंत्र दिवस समारोह के तहत ओमसन पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय स्पोर्ट्स मीट आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तरुण अरोड़ा ने किया। वहीं, प्रतियोगिता में प्लेवे से बाधा दौड़ में शौर्य, नर्सरी से फ्रॉग दौड़ में अर्जुन प्रथम रहे। वहीं 50 मीटर दौड़ में कक्षा दूसरी की भूमिका, 100 मीटर दौड़ में कक्षा तीसरी की रक्षित व कामाक्षी, शटल दौड़ में अक्षित यादव व सुहानी, बैक दौड़ में तेजस व माही प्रथम रहे। प्रबंधक अशोक गुप्ता व डायरेक्टर अनुराग गुप्ता ने मुख्यअतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान रितु दास, छवि रस्तोगी, उषा, ओमप्रकाश मौजूद रहे।