फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के छह और चिकनगुनिया के 18 मरीज और मिले

Tue, 06 Sep 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
 पिछले दो दिनों में हुए सैंपल की जांच में डेंगू के छह और चिकनगुनिया के 18 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसमें रविवार को डेंगू और चिकनगुुनिया के 35 सैंपल जांचे गए, जिसमें से चिकनगुनिया के चार और डेंगू के दो पॉजिटिव मरीज मिले। इसके अलावा सोमवार को 51 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें डेंगू के चार और चिकनगुनिया के 14 मरीज मिले। इनमें से दो मरीज नोएडा के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


कुल मिलाकर अभी तक डेंगू के 51 और चिकनगुनिया के 43 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।
उधर, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में लगातार हाई फीवर, डेंगू और चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि बेड न होने की वजह से कई मरीजों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।   


डेंगू और चिकनगुनिया के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब उन स्थानों पर भी लार्विसाइड का छिड़काव और फॉगिंग कराई जाएगी जहां पहले छिड़काव और फॉगिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में नगर-निगम को पत्र लिखा है। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल का कहना है कि नगर-निगम का फागिंग अभियान शुरू हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रीडिंग रोकने के लिए अधिकतर स्थानों पर दुबारा स्प्रे और फॉगिंग कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें