फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेबीज का डराने वाला मामला: बंदर के काटने के छह माह बाद युवक में दिखे लक्षण, पत्नी बोली- करते हैं अजीब हरकतें

Thu, 23 Apr 2026 11:11 PM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

छह माह पहले बंदर के काटने पर टीका न लगवाने से 28 वर्षीय युवक को रेबीज हुआ। उसे दिल्ली रेफर किया गया, जहां उसकी हालत में सुधार हो रहा है। परिवार को भी टीका लगा।
विज्ञापन
बंदर हमला - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनागढ़ी निवासी 28 वर्षीय युवक की हालत गंभीर हो गई, जब उसे छह महीने पहले बंदर द्वारा काटे जाने के बाद अचानक रेबीज के लक्षण दिखाई देने लगे। युवक ने बंदरों जैसी हरकतें करना शुरू कर दिया। उसके परिवार के सदस्यों ने संजय नगर स्थित संयुक्त अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने तुरंत युवक के व्यवहार और लक्षणों को पहचानते हुए उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन


अस्पताल की इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर (ईएमओ) डॉ. खुश्बू सिंह ने बताया कि 18 अप्रैल को इमरजेंसी में युवक को ले आए थे। वह खुद को बंदर की तरह खुजाना और हाथ में चाय-पानी पीने जैसी हरकतें कर रहा था। युवक की पत्नी ने बताया कि करीब छह महीने पहले पति को बंदर ने काटा था, लेकिन तब उन्होंने एंटी रेबीज वैक्सीनेशन या अन्य कोई उपचार नहीं करवाया था। कुछ दिनों से उनके व्यवहार में अचानक बदलाव आया। वह सामान्य तरीके से चीजों का इस्तेमाल करने की बजाय अजीब तरीके से कार्य करने लगा था। 

इस पर उसके परिवार ने चिंता जताई और उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉ. खुश्बू सिंह ने बताया कि युवक के लक्षणों को पहचानते हुए उसे उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर कर दिया। इसके साथ ही युवक के परिवार के अन्य सदस्यों पिता, भाई, पत्नी और एक साल के बच्चे को भी एंटी रेबीज वैक्सीन दी। जीटीबी अस्पताल में युवक को उपचार दिया गया। इससे उसकी हालत में सुधार हुआ है।
विज्ञापन


नोडल अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि युवक की हालत में सुधार हो रहा है। उसका जीटीबी अस्पताल में उपचार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी जानवर के काटने पर अपने नजदीकी केंद्र पर एआरवी का टीका अवश्य लगवाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें