फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बुखार और निमोनिया से छह माह की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मौसम में बदलाव के बीच बच्चों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। पटेलनगर निवासी छह माह की बच्ची नैंसी की मंगलवार को बुखार और निमोनिया से मौत हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए एमएमजी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के इमरजेंसी स्टाफ के अनुसार, बच्ची के पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

बच्ची के पिता हरिदास ने चिकित्सकों को बताया कि नैंसी को कई दिन से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक के यहां उसका निमोनिया का उपचार भी चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ। तबीयत अधिक बिगड़ने पर परिजन उसे एमएमजी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची की मौत हो चुकी थी। अस्पताल के ईएमओ डॉ. अमन ने बताया कि बच्ची को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें