फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोदीनगर मे कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर के गांव रोरी में नवरात्र में कुट्टू के आटे से बना पकवान खाने पर एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। इनमें दो बच्चे और एक वृद्धा शामिल हैं। तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें वृद्धा की तबीयत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन

गांव रोरी निवासी राहुल शर्मा एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं पत्नी रेनू शर्मा शिक्षिका हैं। रेनू शर्मा ने बताया कि प्रथम नवरात्र पर बृहस्पतिवार को परिवार के सभी सदस्यों का उपवास था। गांव में अनिल की दुकान से कुट्टू का आटा लाकर पकवान बनाया गया। सभी परिजनों ने भोजन किया। पकवान खाने के लगभग दो घंटे बाद परिजनों को अचानक पेट में दर्द हुआ और चक्कर आने लगे। राहुल शर्मा और उनकी मां ललिता शर्मा, पत्नी रेनू शर्मा, भाई संदीप शर्मा और दोनों बच्चों गरिमा शर्मा व दस वर्षीय रुद्र शर्मा को उल्टी होने लगी। ललिता शर्मा और बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ी गई। ललिता शर्मा को कपकपी चढ़ गई। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और स्थानीय चिकित्सक को बुलाया। चिकित्सक ने उन्हें अस्पताल ले जाने के सलाह दी। हालत ठीक नहीं होने पर सभी को नगर के एक निजी अस्पताल भेजा गया। शुक्रवार रात सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वृद्धा ललिता शर्मा की हालत अभी भी सामान्य नहीं है। पक्ष जानने के लिए मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय को कॉल की गई मगर उन्होंने कॉल रसीव नहीं की। तहसीलदार रजत सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को गांव में भेजकर कुट्टू के आटे की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें