फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नगर आरओबी को छह लेन करने के लिए सर्वे शुरू

Fri, 17 Feb 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
हाइवे स्थित आरओबी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
टीएचए से दिल्ली और डेल्टा कालोनी से लिंक रोड आने जाने वाले हजारों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 25 साल पुराने सूर्य नगर आरओबी को दो लेन से अब छह लेन का बनाया जाएगा। जीडीए शीघ्र ही इसकी डीपीआर बनाने के लिए रेलवे को 50 लाख रुपए देगा।
विज्ञापन


बता दें कि पुराने सूर्य नगर आरओबी के दस सालों से चौड़ीकरण की मांग की जा रही है। करीब 25 साल पहले जब दो लेन का सूर्यनगर आरओबी बनाया गया था तब टीएचए के लोगों ने रोजगार करने के लिए दिल्ली का रुख किया था। टीएचए से रोजाना बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के दिलशाद गार्डन, शाहदरा, सीमापुरी आदि इलाकों में नौकरी और व्यापार करने जाते हैं।

डेल्टा कॉलोनी के छह मोहल्ले सूर्यनगर, चंद्रनगर, रामपुरी, बृज विहार, रामप्रस्था और राधाकुंज के लोग इसी आरओबी के चलते लिंक रोड, वैशाली, वसुंधरा आदि इलाके से सीधे जुड़ पाए। पिछले करीब 15 वर्षों से बढ़ी आबादी के कारण इस आरओबी पर पीक टाइम में भारी जाम लगने लगा है। दस सालों से लोग आरओबी की चौड़ीकरण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


लोगों की इस मांग को देखते हुए गत साल 15 सितंबर को मेरठ में कमिश्नर की अध्यक्षता में अवस्थापना की निधि की बैठक में इस आरओबी को दो लेन से छह लेन करने की स्वीकृति दी गई थी  इसके बाद जीडीए ने रेलवे को पत्र लिखकर छह लेन आरओबी बनाने का अनुरोध किया था।

रेलवे सूत्रों ने बताया कि रेलवे ने छह लेन आरओबी के लिए सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे में पाया गया है कि यहां आरओबी की चौड़ाई संभव है। इस संबंध में जीडीए के अधीक्षण अभियंता एके गुप्ता ने बताया कि रेलवे को पत्र लिखकर शीघ्र आरओबी की फिजिबिलिटी रिपोर्ट भेजने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि फिजिबिलिटी रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीआर बनाने के लिए जीडीए रेलवे को 50 लाख रुपए देगा। उन्होंने बताया कि डीपीआर बनाने में रेलवे को तीन चार माह का समय लगेगा। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसकी अनुमानित लागत 25 करोड़ से ऊपर ही होगी। 

जीडीए के अधिकारियों के अनुसार इन दिनों जीडीए में 2017-18 का सालाना बजट बनाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए अभियंत्रण विभाग से प्रस्तावित प्रोजेक्ट में होने वाले खर्चों का ब्योरा मांगा गया है। विभाग ने अपनी प्रस्तावित सूची में इस आरओबी को भी शामिल किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें