फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगे छह लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। निवेश करके मोटी कमाई के लालच में राजनगर एक्सटेंशन के हर्षवर्धन को शातिरों ने पौने छह लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपियों ने उनको व्हाट्सएप पर लिंक भेजकर ठगी की। मामले में उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दी है। उन्होंने ऑनलाइन भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हर्षवर्धन ने बताया कि 13 अक्तूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया था। उसे खोलने पर उसमें टास्क पूरा कर कमाई करने की बात लिखी थी। वह आगे बढ़े तो एप डाउनलोड हो गया। इसमें एक टास्क पूरा करने पर उनको 75 रुपये मिले। इसके बाद ठगों ने उनसे संपर्क किया। ठगों ने उन्हें इसमें निवेश कर छह माह में रकम दोगुनी करने का झांसा दिया।
उनकी बातों में आकर उन्होंने दिए गए खाते में कुल पौने छह लाख रुपये सात बार में ट्रांसफर कर दिए। उन्हें एप में रकम बढ़ी हुई भी दिख रही थी लेकिन वह उसको निकाल नहीं पा रहे थे। जब उन्होंने पैसा न निकलने की बात कही तो आरोपियों ने कहा कि उनको और पैसा भेजना होगा। जब उन्होंने पैसा भेजने से मना किया तो आरोपियों ने उनसे संपर्क तोड़ दिया। इसके बाद उनको अपने साथ हुई ठगी का पता चला। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान
-अनजान नंबरों से आए लिंक पर क्लिक न करें।
-निवेश ग्रुप से जुड़ने के बाद कोई अप्रत्याशित लाभ की बात करे तो उसके झांसे में न आए।
-निवेश के लिए आधिकारिक एप का ही प्रयोग करें।
-ठगी होने पर 24 घंटे के अंदर 1930 पर कॉल कर शिकायत दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें