फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: निवाड़ी में छह सभासदों ने किया बोर्ड बैठक का बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। कस्बा निवाड़ी नगर पंचायत की शनिवार को प्रस्तावित बोर्ड बैठक स्थगित हो गई। दस में छह सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार कर दिया। नाराज सभासदों ने नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी पर विकास कार्य न कराने और मनमानी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

नगर पंचायत निवाड़ी में विकास कार्य कराने व स्वच्छता अभियान की शपथ दिलाने के लिए शनिवार शाम बोर्ड बैठक बुलाई गई थी। निवाड़ी के दस में से छह सभासदों ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार करने का एलान कर दिया। सभासद विकास त्यागी ने बताया कि उनके साथी सभासद नितिन बंसल, वैशाली त्यागी ,विकास त्यागी,रूबीना ,जगदीप कुमार और मंगेश्वर ने बोर्ड बैठक का बहिष्कार किया है। विकास त्यागी का आरोप है कि नगर पंचायत कार्यालय में अराजकता व्याप्त है। बाहरी लोग भी कार्य में दखल करते हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने बताया कि सभी सभासदों को बोर्ड बैठक की सूचना दी गई थी। सभासदों के न पहुंचने के कारण बैठक स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें