फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में गिरफ्तार छह गद्दार: सुरक्षाबल के ठिकानों की वीडियो व लोकेशन भेजते थे विदेश, हेड रोमिया भी धरा गया

Sat, 14 Mar 2026 09:26 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, कौशांबी

सार

गिरफ्तार हुए सभी आरोपी मूलरूप से बिजनौर, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं व अन्य जिलों के रहने वाले हैं। वर्तमान में सभी कौशांबी क्षेत्र में ही किराये के मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
सुरक्षा बल के ठिकानों की वीडियो व लोकेशन विदेश भेजने वाले छह गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी स्थित गाजियाबाद के मसूरी थाना पुलिस के बाद अब कौशांबी पुलिस के हत्थे छह संदिग्ध लोग चढ़े हैं। सभी दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुरक्षा बलों के ठिकानों की लोकेशन और उनकी वीडियो व फोटो विदेश भेजने का काम कर रहे थे। इसके लिए उन्हें रुपये मिल रहे थे। 

विज्ञापन

विदेशी लोगों से संपर्क में थे
मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में एक बार फिर हलचल मच गई है। पूछताछ में सभी आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह योजनाबद्ध तरीके से फोन पर चैट के जरिए विदेशी लोगों से संपर्क में थे। पकड़े गए आरोपियों में मुख्यारोपी बिजनौर के नरवदी नवाड़ा का रहने वाला सुहेल मलिक उर्फ रोमियो है। 

संवेदनशील क्षेत्रों की वीडियो-फोटो भेजते थे बाहर
उसने पुलिस को बताया कि सभी लोग उसे संवेदनशील क्षेत्रों की वीडियो-फोटो और रेलवे स्टेशनों की वीडियो बनाकर लोकेशन के साथ भेजते थे। इसके बदले में वह उन्हें रुपये देता था। पुलिस को सुहेल के मोबाइल से सुरक्षा बल और रेलवे स्टेशन की वीडियो लोकेशन व विदेशी नंबरों की चैट भी मिली हैं। 

सभी रहते थे किराये के मकान में
गिरफ्तार हुए सभी आरोपी मूलरूप से बिजनौर, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं व अन्य जिलों के रहने वाले हैं। वर्तमान में सभी कौशांबी क्षेत्र में ही किराये के मकान में रह रहे थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने आठ मोबाइल भी बरामद किए हैं। 
 

पुलिस का बयान
एडीसीपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि सभी को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जो भी साक्ष्य मिले हैं उनकी गंभीरता से जांच की जा रही है। अभी तक किसी आतंकी संगठन से जुड़े होने की बात फिलहाल सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

यह लोग हुआ गिरफ्तार
1- सुहेल मलिक उर्फ रोमियो- बिजनौर के नरगढी नवादा निवासी 
2- साने इरम उर्फ महक- संभल जिला स्थित ज्ञानपुर सिसौना गांव निवासी 
3- प्रवीन- कौशांबी थानाक्षेत्र के भोवापुर निवासी 
4- राज वाल्मिकी- औरैया जिला के गांव बनारसीदास निवासी 
5- शिवा वाल्मिकी- बदायूं जिले के उझानी स्थित रिसोली गांव निवासी   
6- रितिक गंगवार- शाहजहांपुर के कटरा थानाक्षेत्र स्थित सुल्तानपुर गांव निवासी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें