फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीताराम बाजार का लगा बोर्ड, व्यापारियों ने बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। तुराब नगर के बाहर अब सीताराम बाजार का बोर्ड लग गया है। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद से ही व्यापारियों में हर्ष का माहौल है। पिछले एक वर्ष से तुराब नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारी बाजार के नाम को बदलने की मांग कर रहे थे। नाम बदले जाने पर व्यापारियों ने हर्ष जताते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाया।
विज्ञापन

तुराब नगर बाजार के चेयरमैन रजनीश बंसल ने बताया कि बाजार का नाम बदलने की मांग लंबे समय से चली आ रही थी। कई बार इसके लिए क्षेत्रीय पार्षद समेत अन्य लोगों से कहा गया था। जिसके बाद क्षेत्रीय पार्षद नीरज गोयल ने बोर्ड बैठक में प्रस्ताव लाकर बाजार के नाम को बदलवाने का कार्य किया है। मुख्य बाजार के साथ ही आंतरिक गलियों के नाम को भी रामायण और महाभारत के चरित्रों के नाम पर रखा गया है। जैसे आंबेडकर मार्ग की तरफ से बाजार में आने पर बाएं तरफ की पहली गली का नाम राम गली, दूसरी गली का नाम लक्ष्मण गली, तीसरी गली का नाम भरत गली, चौथी गली की नाम शत्रुघ्न गली, पांचवीं गली का नाम हनुमान गली, छठी अर्जुन नगर की तरफ जाने वाली गली का नाम अर्जुन गली रखा गया है। इसी प्रकार अंबेडकर मार्ग की तरफ से आने पर दाहिनी तरफ की पहली गली का नाम सीता गली, दूसरी गली का नाम कौशल्या गली, तीसरी गली का नाम सुमित्रा गली, चौथी गली का नाम युधिष्ठिर मार्ग रखा गया है। अब व्यापार मंडल की ओर से विभिन्न गलियों के बाहर गली के प्रस्तावित नाम के बोर्ड भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें