फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अभियुक्तों की संपत्ति जब्त करने की मांग के साथ धरना जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। राजनगर एक्सटेंशन स्थित एएसआर रियलटेक लिमिटेड और राइट अर्थ इंफ्रा एलएलपी प्रोजेक्ट में हुए कथित 100 करोड़ रुपये से अधिक ठगी के मामले में निवेशकों का धरना अभियुक्तों की संपत्ति जब्त करने की मांग के साथ 42 दिन बाद भी अनवरत जारी है। बारिश में भी लोग यहां डटे हुए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अभियुक्त के बाद अन्य की गिरफ्तारी न होने पर निवेशकों में गहरा रोष है। उन्होंने सभी आरोपियों की संपत्ति जब्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को प्रदर्शन करते हुए बिल्डर के खिलाफ नारे लगाए और फरार अभियुक्तों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए सख्त कार्रवाई करने को कहा। धरने में गजेंद्र त्यागी ने कहा कि अभी तक पुलिस की जांच का रवैया ढीला-ढाला बना हुआ है। पूरी कार्रवाई न होने तक धरना जारी रहेगा। इस मौके पर नितिन शर्मा, प्रदीप चौधरी, गुलशन त्यागी, हर्ष लाल, विजय अरोड़ा, सतेंद्र सिंह, बबीता गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें