फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रोडवेज बस की टक्कर से बहन की मौत, भाई की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर गंगनहर पुल से पहले तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ऑटो के इंतजार में खड़े भाई-बहन को टक्कर मार दी। हादसे में बहन की मौत हो गई जबकि, भाई की हालत गंभीर है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


जलालाबाद गांव निवासी सचिन चौधरी की बेटी निकिता (15) 11वीं और बेटा शिवम कक्षा 9 का छात्र था। रोजाना दोनों ट्यूशन पढ़ने के लिए मोदीनगर जाते थे। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे जलालाबाद गांव से दोनों गंगनहर पुल के पास पहुंचे, दोनों सड़क किनारे खड़े होकर मोदीनगर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच मुरादनगर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने निकिता व शिवम को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में दोनों को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने निकिता को मृत घोषित कर दिया। शिवम की हालत गंभीर बनी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें