फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सीकरी मेला आज से शुरू, 550 पुलिसकर्मी संभालेंगे मेले की कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। ऐतिहासिक सीकरी खुर्द महामाया देवी चैत्र नवरात्र मेला आज बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेन्द्रनाथ तिवारी ने बुधवार को मेला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीसीपी ने मेले की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के साथ बैठक कर उन्हें जिम्मेदारी और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। डीसीपी ने कहा कि मेला ड्यूटी में किसी भी कीमत पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीसीपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों को कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सीकरी खुर्द में लगने वाला पौराणिक व प्रसिद्ध महामाया देवी वार्षिक चैत्र नवरात्र मेला आज बृहस्पतिवार को पहले नवरात्र से मेला शुरू हो रहा है। मेला प्रथम नवरात्र से शुरू होकर नवमी तक चलेगा। मेले की व्यवस्था तहसील प्रशासन और नगर पालिका परिषद कर रहा है। मेले में इस बार लगभग 22 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। बुधवार को डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्र नाथ तिवारी और एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा व मोदीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद प्रकाश मिश्रा के साथ मेला स्थल का निरीक्षण किया।
डीसीपी ने मेला सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की। डीसीपी ग्रामीण ने पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी और अनुशासन का पाठ पढ़ाया। डीसीपी ने पुलिसकर्मियों से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान रखने की हिदायत दी। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि मेले में 550 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 50 पुलिसकर्मी यातायात व्यवस्था संभालेंगे। मेले में सुरक्षा को देखते हुए पुरुष और महिला पुलिसकर्मी सादे वस्त्रों में भी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की चेन स्नेचर व महिलाओं से अभद्रता करने वालों पर विशेष नजर रहेगी। पुलिसकर्मी ड्रोन कैमरे की मदद से भी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। मुख्य द्वार पर बैरिकेडिंग कर पुरुष और महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। नगर पालिका परिषद ने इस बार सीकरी मेले में वाहन पार्किंग की निशुल्क व्यवस्था की है। चेयरमैन विनोद वैशाली ने बताया कि पांच स्थानों पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पार्किंग पहले तीन घंटे बिलकुल निशुल्क होगी। तीन घंटे बाद मामूली शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें