फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिग्नल सिस्टम खराब, दिनभर परेशान रहे मेट्रो यात्री

Wed, 11 Jan 2017 11:44 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला साहिबाबाद
विज्ञापन
मेट्रो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
करीब एक सप्ताह पहले ओएचई में आई खराबी से मुसीबत झेलने के बाद बुधवार को एक बार फिर मेट्रो यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन पर सिग्नल में आई खराबी के चलते 2 से 3 मिनट में मिलने वाली मेट्रो यात्रियों को 15-20 मिनट के अंतराल पर मिली।
विज्ञापन


इससे वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। सुबह करीब नौ बजे अचानक द्वारका स्टेशन पर सिग्नल सिस्टम में खराबी आने के चलते मेट्रो का संचालन ठप हो गया।

अस्थायी रूप से खराबी की मरम्मत कर संचालन शुरू किया गया, मगर इस दौरान यात्रियों को 15-20 मिनट के अंतराल पर मेट्रो मिलने से भारी परेशानी उठानी पड़ी। वैशाली और कौशांबी स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे स्थिति सामान्य हुई मगर शाम पांच बजे एक बार फिर सिग्नल सिस्टम पूरी तरह ठप पड़ गया। इससे कंट्रोल रूम से मेट्रो का आइडेंटिफिकेशन ही पूरी तरह खत्म हो गया। इसके बाद तकनीकी टीम ने सभी मेट्रो को दोबारा आईडी देना शुरू किया।

इस दौरान देर रात तक मेट्रो 15-20 मिनट के अंतराल पर स्टेशन पहुंची। इससे यात्री परेशान रहे। डीएमआरसी के सीपीआरओ अनुज दयाल ने बताया कि सिग्नल सिस्टम में आई खराबी की मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही इसे दुरुस्त कर दिया जाएगा।      

वैशाली मेट्रो स्टेशन पर एंट्री गेट जाम होने से बढ़ी समस्या      
सिग्नल सिस्टम में आई खराबी के दौरान ही वैशाली मेट्रो स्टेशन के यात्रियों की परेशानी और बढ़ गई। सुबह करीब दस बजे अचानक स्टेशन के एंट्री गेट लॉक हो गए। इससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर पहुंचने में मुसीबत झेलनी पड़ी। करीब 20 मिनट बाद गेट को दोबारा रीसेट किया गया। इसके बाद यात्री प्लेटफार्म पर पहुंच सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें