फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहरी-इफ्तार में नहीं जानी चाहिए बिजली: डीएम

Fri, 10 Jun 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
राज्य बिजली बोर्ड ने प्रदेश विद्युत नियामक आयोग को 33 फीसदी तक दरें बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
जिलाधिकारी और एसएसपी ने बृहस्पतिवार को रमजान और कांवड़ यात्रा के मद्देनजर चाक-चौबंद व्यवस्था करने के निर्देश दिए। हिदायत दी कि रमजान में सहरी और इफ्तारी के दौरान हर हाल में बिजली की उपलब्धता रहे। साथ ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने को भी कहा।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में हुई प्रशासनिक और पुलिस अफसरों की मीटिंग में डीएम-एसएसपी ने कहा कि रमजान के माह को दृष्टिगत रखते हुए मस्जिदों तथा सभी मोहल्लों में सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करें।

रोजा खोलते समय तथा सुबह सहरी के समय विद्युत की उपलब्धता हर दशा में बनी रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुलिस अधीक्षक नगर के कार्यालय में एक कंट्रोल रूम तत्काल स्थापित किया जाए, जो 24 घंटे चलेगा तथा इस कंट्रोल रूम में विद्युत विभाग के जेई, नगर निगम के सफाई अधिकारी, पानी सप्लाई के अधिकारी तथा लेखपालों की ऐसी ड्यूटी लगाई जाए कि 24 घंटे अधिकारी कर्मचारियों की उपलब्धता रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पानी की उपलब्धता भी हर स्थान पर सुनिश्चित की जाए। निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता तथा सजगता बढ़ाई जाए, ताकि धार्मिक दृष्टिकोण से कोई टकराव की स्थिति न आए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि सभी थानाध्यक्ष, चौकी इंचार्ज और बीट सिपाही अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें