फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकानदार ने फर्जी किरायानामे से लिया जीएसटी नंबर, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। चिपयाना में रहने वाले महेंद्र सिंह (71) की नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित जीटी रोड पर दुकान है। किरायेदार ने दुकान का किराया और जीएसटी न देने के लिए धोखाधड़ी कर फर्जी किरायानामा लगाकर जीएसटी नंबर ले लिया। पीड़ित बुजुर्ग ने आरोपी दुकानदार और फर्जी गवाहों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नगर कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि बुजुर्ग महेंद्र सिंह के मुताबिक जीटी रोड स्थित सूर्य प्लाजा में उनकी दुकान है। इसे उन्होंने आशुतोष गुप्ता निवासी दौलतपुरा को 11 हजार रुपये प्रतिमाह किराये पर दे रखी है। गत दिनों उन्हें जानकारी हुई कि आशुतोष गुप्ता ने फर्जी तरीके से दुकान पर जय माता इंटरप्राइज एंड सर्विसेज के नाम से जीएसटी नंबर लिया है। जीएसटी कार्यालय से पता चला कि फर्जी किरायानामा और दो गवाह विपिन पांचाल व मुनेश पांचाल निवासी बलराम नगर लोनी के कूटचरित दस्तावेज जीएसटी नंबर लेने के लिए विभाग में लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि दुकान का किराया और सरकारी विभाग को जीएसटी न देना पड़े इसके लिए आरोपी ने फर्जी तरीके से जीएसटी नंबर ले लिया। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी आशुतोष गुप्ता, विपिन पांचाल व मुनेश पांचाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें