फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दुकानदार ने महिला को पीटा वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। न्यू डिफेंस कॉलोनी में एक दुकानदार ने बेरहमी से महिला को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया है कि दुकान पर सामान लेने गई थी, इसी बीच दुकानदार व उसके बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक दुकानदार महिला के साथ मारपीट कर रहा है। वीडियो में पहले महिला दुकानदार को चप्पल दिखाती नजर आ रही है। इसके बाद दुकानदार ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को व्यक्ति से बचाया। इसी बीच किसी ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बताया गया है कि वायरल वीडियो न्यू डिफेंस कॉलोनी का है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। एसीपी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर दुकानदार के बेटे के हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें