गाजियाबाद। सीबीआई/ईडी कोर्ट ने बाइक घोटाले के आरोपी नोएडा निवासी सपा नेता दिनेश गुर्जर की जमानत अर्जी खारिज कर दी। अदालत ने अर्जी पर सुनवाई करने के बाद शुक्रवार को फैसला सुरक्षित रख लिया था। दिनेश गुर्जर पर आरोप है कि एनसीआर में हुए बाइक बोट घोटाले में मामले को निस्तारित कराने के नाम पर करोड़ों रुपये का लेन-देन अपने बैंक खाते में किया था।
सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में हजारों लोगों के साथ करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी हुई थी। ठगे गए लोगों ने इन लोगों के खिलाफ नोएडा में मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद मामले की शिकायत ईडी और सीबीआई से की थी। जांच के बाद ईडी ने पिछले दिनों सपा नेता दिनेश गुर्जर को नोएडा से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। इस मामले में अदालत में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।