मसूरी। नाहल गांव में पैसों के लेन-देन को लेकर दुकानदार ने सामान खरीदने पहुंचे युवकों के साथ गाली-गलौज की। आरोप है कि विरोध करने पर दुकानदार ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट कर दी। युवकों के पिता ने दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
सहायक पुलिस आयुक्त सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि गांव नाहल मसूरी निवासी गुलफाम पुत्र शाकिर अली ने बताया कि मंगलवार की शाम को उनके बेटे जुनैद व जुबैर गांव में ही वलीसाद की परचून की दुकान पर सामान लेने गए थे। वलीसाद ने उनके बेटे जुनैद व जुबैर के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर गाली-गलौज की। जब उनके बेटों ने विरोध किया तो वलीसाद ने डंडे से उनके साथ मारपीट कर दी। इससे उनके सिर व शरीर में चोटें लग गईं। उसके बाद आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया मगर दुकानदार जान से मारने की धमकी देकर अपने घर चला गया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जुनैद व जुबैर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना में भर्ती कराया। घायलों के पिता गुलफाम पुत्र शाकिर अली ने गांव नाहल निवासी वलीसाद पुत्र हाजी कलवा के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। एसीपी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी नाहल मसूरी निवासी वलीसाद के खिलाफ गाली-गलौज करने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की बीएनएस की धारा 115(2),352 तथा 351(3) में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।