फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ईंट फेंकने के विरोध पर दुकानदार से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
खुर्जा। मीरपुर गांव में शराब के नशे में कुछ युवकों ने दुकान पर ईंट फेंकी। विरोध करने पर आरोपियों ने दुकानदार के साथ मारपीट की। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी सलमान चौहान ने बताया कि उनकी गांव में ही दवा की दुकान है। बुधवार शाम को कुछ युवक शराब के नशे में दुकान के बाहर गाली-गलौज कर रहे थे।
उन्होंने उक्त युवकों से दुकान से दूर रहकर झगड़ने को कहा। इस बात पर आरोपी भड़क गए और ईंट फेंकनी शुरू कर दी। विरोध करने पर दुकान में घुसकर पीड़ित से मारपीट की। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी दिलशाद, अरशद और सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें