फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज, तीन युवक नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
नरौरा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुस कर युवती से छेड़छाड़ व विरोध पर गाली-गलौज व धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले में पीड़ित पिता ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि बुधवार की शाम उनकी पुत्री अपने घर में अपने ताऊ से बात कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर आए गांव के ही तीन युवकों ने उनकी पुत्री से छेड़छाड़ करते हुए मोबाइल फोन नंबर मांगा और विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। शोर शराबा होने पर अन्य ग्रामीणों को आता देख आरोपी मौके पर बाइक छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी हरेंद्र, डैनी व आशीष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें